Home Uttar Pradesh राजभवन में लगेगी शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, ऐसे करे आवेदन

राजभवन में लगेगी शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी, ऐसे करे आवेदन

Lucknow: लखनऊ में 6 से 8 फरवरी तक राजभवन में प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा, राजभवन परिसर में आगामी 6 से 8 फरवरी तक प्रादेशिक फल, शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 6, 7 और 8 फरवरी को आयोजित होगी, जिसमें प्रदेश भर से उद्यानों और गृहवाटिकाओं के प्रतिभागी विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगे।

इस प्रदर्शनी में व्यक्तिगत बंगलों, कार्यालयों, स्कूलों और पब्लिक पार्कों के लिए अलग–अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश के ऐतिहासिक एवं प्राचीन स्थलों से जुड़े उद्यान भी प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे, जिससे आयोजन को विशेष महत्व मिलेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 16 जनवरी से शुरू होकर 30 जनवरी दोपहर 3 बजे तक चलेगी। तय समय के बाद प्राप्त आवेदनों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी http://upflowershowlko.com वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा सकते हैं।

पंजीकरण के बाद आवेदन की प्रति राजकीय उद्यान, आलमबाग में जमा करना अनिवार्य होगा,प्रतियोगिताओं की जजिंग 31 जनवरी और 1 फरवरी को की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, यह प्रदर्शनी प्रदेश में बागवानी, पुष्प सज्जा और उद्यान संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को प्रकृति से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here