Home Uttar Pradesh कोडीन कफ सिरप केस: ईडी के रडार पर वाराणसी की महिला बिल्डर,...

कोडीन कफ सिरप केस: ईडी के रडार पर वाराणसी की महिला बिल्डर, खाते में आए 22 करोड़ रुपये

42
0

कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वाराणसी की एक महिला बिल्डर को जांच के दायरे में लिया है। ईडी के मुताबिक, इस महिला के बैंक खाते में सिंडिकेट के मास्टरमाइंड माने जा रहे शुभम जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स से करीब 22 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। इस मामले में ईडी ने महिला बिल्डर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा है।

एसटीएफ की एफआईआर के बाद ईडी ने शुरू की जांच

कफ सिरप मामले का खुलासा होने के बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने शुभम जायसवाल, आलोक सिंह, अमित सिंह उर्फ टाटा और विभोर राणा को मुख्य आरोपी बनाया था। इसी एफआईआर के आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की है।

Also Read- वाराणसी में बोले सीएम योगी: विकास से परेशान है कांग्रेस, झूठे प्रचार से फैला रही भ्रम

आलोक सिंह और अमित टाटा से हो चुकी है पूछताछ

ईडी अब तक आलोक सिंह और अमित टाटा से तीन बार पूछताछ कर चुकी है। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। बैंक खातों की जांच में पता चला कि शुभम जायसवाल की फर्म से महिला बिल्डर के खाते में कई बार बड़ी रकम भेजी गई, जिसकी कुल राशि करीब 22 करोड़ रुपये है।

ईडी करेगी पैसों के स्रोत की जांच

ईडी अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला बिल्डर को भेजी गई यह रकम किस उद्देश्य से दी गई थी और क्या इसका संबंध अवैध गतिविधियों से है। शुभम जायसवाल को कफ सिरप सिंडिकेट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है और उसकी फर्म से बड़े पैमाने पर पैसों का लेन-देन सामने आया है।

आर्पिक फार्मा के संचालक को तीसरी बार भेजा जाएगा नोटिस

इस मामले में आर्पिक फार्मा के संचालक मनोहर लाल जायसवाल और उनकी पत्नी अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। ईडी उन्हें पहले ही दो बार नोटिस भेज चुकी है। अब एजेंसी अगले हफ्ते दोनों को तीसरी बार नोटिस भेजने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here