Home Political news पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी अव्वल, एक क्लिक में 2.09 लाख...

पीएम आवास योजना-शहरी 2.0 में यूपी अव्वल, एक क्लिक में 2.09 लाख लाभार्थियों को ₹2094 करोड़

55
0

लखनऊ से प्रदेशभर के शहरी गरीबों को मिला पक्का घर का भरोसा, मुख्यमंत्री योगी ने किया देश का सबसे बड़ा डीबीटी ट्रांसफर

लखनऊ। प्रधानमंत्री के “सबके लिए पक्का आवास” संकल्प को जमीन पर उतारते हुए उत्तर प्रदेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना–शहरी 2.0 के तहत देश में नया रिकॉर्ड कायम किया है। राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंगल क्लिक के जरिए 2.09 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में कुल ₹2,094 करोड़ की प्रथम किस्त सीधे ट्रांसफर की।
इस अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे, जबकि केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े।

शहरी विकास से मजबूत होगा विकसित भारत का संकल्प

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य में शहरों की भूमिका निर्णायक है। स्वच्छता, आवास, आधारभूत ढांचे और जीवन स्तर में सुधार के जरिए उत्तर प्रदेश शहरी विकास के नए मानक स्थापित कर रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से नए भारत की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

स्वच्छ सर्वेक्षण में यूपी की ऐतिहासिक उपलब्धि

ए.के. शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में उत्तर प्रदेश ने बड़ी छलांग लगाई है। पहली बार लखनऊ देश के शीर्ष तीन स्वच्छतम बड़े शहरों में शामिल हुआ है। वहीं टॉप-10 में लखनऊ और आगरा, जबकि टॉप-25 में प्रदेश के सात शहरों ने जगह बनाई है।
उन्होंने बताया कि लखनऊ के घैला और शिवरी जैसे इलाकों में दशकों पुराने कूड़े के पहाड़ हटाकर वहां यूपी दर्शन पार्क जैसे विकास कार्य किए गए हैं। प्रयागराज में शिवालिक पार्क और ब्लूमबर्ग ग्लोबल सिटीज सूची में गाजियाबाद का 50वां स्थान हासिल करना भी इसी बदलाव का प्रमाण है।

पक्का आवास डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता

नगर विकास मंत्री ने कहा कि हर नागरिक को सुरक्षित और सम्मानजनक पक्का आवास देना डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 1.0 के तहत उत्तर प्रदेश में 17 लाख से अधिक शहरी आवास दिए जा चुके हैं, जो पूरे देश में सबसे अधिक हैं।
अब योजना 2.0 के अंतर्गत एक ही कार्यक्रम में ₹2,094 करोड़ की राशि का अंतरण देश का अब तक का सबसे बड़ा डीबीटी उदाहरण बन गया है।

लाभार्थियों को बधाई, प्रधानमंत्री का आभार

ए.के. शर्मा ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और प्रदेशभर से जुड़े नागरिकों का भी धन्यवाद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here