Home Breaking News दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हल्की झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8...

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-सुबह हल्की झटके, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई

53
0

सोमवार, 19 जनवरी की सुबह दिल्ली-एनसीआर में अचानक धरती हिलने से लोगों में हलचल मच गई, सुबह लगभग 8:44 बजे, कई इलाकों में लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए, झटकों के कारण लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए, हालांकि राहत की बात यह रही कि झटके हल्के थे और किसी भी तरह के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं आई।

रिक्टर स्केल पर मापी गई तीव्रता

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप की तीव्रता 2.8 रिक्टर स्केल मापी गई, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में था और यह जमीन की सतह से लगभग 5 किलोमीटर की गहराई पर महसूस किया गया, विशेषज्ञों का कहना है कि जब भूकंप जमीन के करीब होता है, तो हल्की तीव्रता के बावजूद झटके स्पष्ट रूप से महसूस किए जा सकते हैं।

दिल्ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील

दिल्ली भूकंप के लिहाज से सेंसिटिव जोन-4 में आती है, ऐसे इलाकों में हल्की झटके भी लोगों में डर पैदा कर सकते हैं,भूकंप के बाद कई लोग सतर्क नजर आए और सोशल मीडिया पर झटकों को लेकर चर्चा हुई।

फिलहाल दिल्ली-एनसीआर में हालात सामान्य हैं और प्रशासन ने किसी आपात स्थिति की सूचना नहीं दी है, विशेषज्ञों ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा उपायों की जानकारी रखने की सलाह दी है।

गुजरात में भी आया था भूकंप

दिल्ली-एनसीआर में झटके महसूस होने से पहले, शुक्रवार 16 जनवरी की रात को गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप आया था, वहां रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.1 मापी गई, लगातार अलग-अलग हिस्सों में आ रहे भूकंपों ने लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here