Home Uttar Pradesh सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय, ‘मिशन 2027’...

सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर बना चर्चा का विषय, ‘मिशन 2027’ और ‘27 के फार्मूले’ ने बढ़ाई सियासी हलचल

60
0

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगा एक पोस्टर इन दिनों प्रदेश की राजनीति में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है। यह पोस्टर समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव चौधरी निकेश की ओर से लगाया गया है, जिसमें ‘मिशन 2027’ को लेकर खास सियासी संदेश दिया गया है। पोस्टर में लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी “परिवारवाद की नहीं, बल्कि PDA परिवार की पार्टी है।”

इसके साथ ही पोस्टर पर ‘27 का फार्मूला’ भी प्रमुखता से दर्शाया गया है। पोस्टर के अनुसार, “नेताजी + अखिलेश + यादव परिवार = 300” लिखकर 2027 के विधानसभा चुनाव में 300 सीटों के लक्ष्य का दावा किया गया है।
इस पोस्टर के सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ताधारी दल और विपक्ष दोनों ही खेमों में इस संदेश को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सपा की ओर से यह पोस्टर मिशन 2027 को लेकर आत्मविश्वास दिखाने और पार्टी के पारंपरिक वोट बैंक को एकजुट करने की कोशिश है।

इधर, राजनीतिक गलियारों में यह पोस्टर परिवारवाद के आरोपों पर सपा की रणनीतिक जवाबी पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है। पोस्टर को लेकर सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है और यह मुद्दा सियासी सुर्खियों में बना हुआ है। मिशन 2027 की तैयारियों के बीच सामने आया यह पोस्टर साफ तौर पर इशारा कर रहा है कि समाजवादी पार्टी आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने सियासी संदेश को और आक्रामक रूप देने की तैयारी में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here