देवरिया विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर विकास की बड़ी सौगात मिली है। लंबे समय से प्रतीक्षित तीन प्रमुख संपर्क मार्गों के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है, जिससे ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी।
देवरिया से बीजेपी विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए लिखा “बधाई देवरिया!!”
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि उनकी विधानसभा की जिन सड़कों की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, उनके निर्माण का आदेश जारी कर दिया गया है। इनमें शामिल हैं ग्राम सभा अगस्तपार में बेचू प्रजापति के घर से मंदिर प्रांगण तक संपर्क मार्ग
देवरिया–गोरखपुर मुख्य मार्ग से भगुआं पासवान टोला तक संपर्क मार्ग, देवरिया–गोरखपुर मुख्य मार्ग से गौरी खुर्द चौहान टोला होते हुए गौरी बुजुर्ग में रामप्रीत के घर तक संपर्क मार्ग।
इन सड़कों के निर्माण से न केवल ग्रामीण आबादी को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार से जुड़े लोगों की आवाजाही भी आसान होगी।
विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का भी धन्यवाद किया, जिनके सहयोग से यह कार्य संभव हो सका।
उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य पूरी विधानसभा के लिए लाभकारी है और इससे ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने में मदद मिलेगी।
देवरिया में लगातार हो रहे सड़क निर्माण और आधारभूत ढांचे के विस्तार को स्थानीय लोग विकास की मजबूत कड़ी के रूप में देख रहे हैं। यह मंजूरी सरकार की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसमें गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का संकल्प लिया गया है।





