उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में मंगलवार को प्रदेश के 25 जनपदों में जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र द्वारा सीएम युवा हेल्पडेस्क का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में यूपीकॉन (UPICON) द्वारा संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना (VSSY) और एक जनपद एक उत्पाद (ODOP) प्रशिक्षण कार्यक्रम ने भी भागीदारी की।
प्रशिक्षणार्थियों को मिला विशेषज्ञ मार्गदर्शन
कार्यक्रम के दौरान हजारों प्रशिक्षणार्थियों ने विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया, महज कुछ ही घंटों में 1,072 इच्छुक प्रशिक्षणार्थियों ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के अंतर्गत आवेदन किया, यह आंकड़ा इस बात का प्रमाण है कि योगी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर युवा स्वरोजगार और उद्यमिता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
यूपीकॉन के एमडी प्रवीण सिंह ने बताया कि यह महाआयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और युवाओं में स्वरोजगार के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ा।
बैंकों और विशेषज्ञों से व्यावहारिक मार्गदर्शन
इस कार्यक्रम में वित्तीय विशेषज्ञों और विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने प्रशिक्षणार्थियों को आवेदन प्रक्रिया, ऋण सुविधा, पात्रता मानदंड और आवश्यक दस्तावेज़ों की जानकारी दी, इसके अलावा, उद्योग शुरू करने से जुड़ी व्यावहारिक चुनौतियों और उनके समाधान पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाना है।
आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में ठोस कदम
सीएम युवा हेल्पडेस्क के माध्यम से युवाओं को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना और ODOP से जोड़कर प्रदेश सरकार उन्हें उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ा रही है, यह पहल उत्तर प्रदेश को उद्यमिता और रोजगार सृजन का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।





