Home Education विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

98
0

प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हॉल में 25 जनवरी, 2026 को छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे, जो विभिन्न वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश सरकार की योजनाओं और भविष्य की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डालेंगे।अपराह्न 04:30 बजे जुपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी सहभागिता होगी।
छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए सहयोग प्रदान करना है।


इस अवसर पर पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण असीम अरुण, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेन्द्र कश्यप, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड तथा अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्य मंत्री दानिश आज़ाद अंसारी भी उपस्थित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here