Home Uttar Pradesh यूपी के 76वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित...

यूपी के 76वें स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हुआ भव्य स्वागत

35
0

उत्तर प्रदेश के 76वें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजधानी लखनऊ पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा संगठन के वरिष्ठ नेता और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों और माफियाओं की सरपरस्त थी, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सत्ता से हटाया गया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त और माफिया मुक्त राज्य बन चुका है। साथ ही उन्होंने सम्मानित विभूतियों को बधाई दी।

वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य शून्य से शिखर की ओर बढ़ रहा है। पहले गुंडों को भगाया गया और अब गरीबी को दूर करने का संकल्प लिया गया है।

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जौनपुर, आजमगढ़, हरदोई, अंबेडकर नगर और झांसी के जिलाधिकारियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन (ODOC)’ योजना की भी शुरुआत की गई। इस योजना के तहत उत्तर प्रदेश के 75 जिलों के 75 पारंपरिक व्यंजनों को वैश्विक पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी दिवस के अवसर पर कहा कि बीते 11 वर्षों में देश ने बदलते भारत को देखा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भेजे गए संदेश का उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश “विकास और विरासत” के ध्येय के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि यह संदेश सभी प्रदेशवासियों के लिए है और आज देश-दुनिया में जहां भी यूपी के लोग हैं, वे इस कार्यक्रम से जुड़ रहे हैं। योगी ने याद दिलाया कि जब पहली बार यूपी दिवस मनाया गया था, तब ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट (ODOP)’ को आगे बढ़ाया गया था और आज गृह मंत्री के कर-कमलों से ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूज़ीन’ योजना लागू की गई है।

कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली पांच विभूतियों को ‘यूपी गौरव सम्मान’ से सम्मानित किया गया। साथ ही युवाओं के लिए नई योजनाओं की भी घोषणा की गई।
इस अवसर पर ‘सरदार वल्लभभाई पटेल इम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल ज़ोन’ योजना की भी शुरुआत की गई, जिससे प्रदेश में रोजगार और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here