मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने रविवार को बांके बिहारी की चौखट पर हाजिरी लगाई। दोनों नेताओं ने आराध्य के चरणों में शीश झुकाकर विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और नितिन नबीन ने ठाकुर जी के समक्ष दीपक प्रज्ज्वलित किया और पुष्प अर्पित किए। इस दौरान सीएम योगी ने ठाकुर जी से प्रदेश की सुख-समृद्धि और ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सिद्धि के लिए प्रार्थना की। दर्शन के बाद मंदिर सेवायतों द्वारा उन्हें प्रसाद भेंट किया गया।भाजपा अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश की धरा ‘ब्रज भूमि’ पर पहुंचे नितिन नबीन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संग आध्यात्मिक व राजनैतिक कार्यक्रम में शिरकत की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश के दौरे पर आए नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शिरकत की कार्यकर्ताओं के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने मन की बात कार्यक्रम को सुना और कार्यकर्ताओं को सीएम योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भाजपा विधायक राजेश चौधरी की मां के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने विधायक राजेश चौधरी के घर पहुंचे इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और भाजपा उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे l
बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा अध्यक्ष नितिन नबी





