Home Political news ‘10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे’, साध्वी ममता कुलकर्णी...

‘10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे’, साध्वी ममता कुलकर्णी का बड़ा हमला, अखिलेश यादव से भी किया तीखा सवाल

46
0

पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री और अब साध्वी जीवन जी रहीं ममता कुलकर्णी एक बार फिर अपने बेबाक और विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं।
मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने धर्म, संत समाज और राजनीति—तीनों पर खुलकर अपनी राय रखी। इस दौरान उनके निशाने पर अविमुक्तेश्वरानंद, महामंडलेश्वर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव और कांग्रेस नेतृत्व तक रहे।

अविमुक्तेश्वरानंद पर सवाल: ‘शंकराचार्य किसने बनाया?’

ममता कुलकर्णी ने सबसे पहले अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर तीखे सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि आखिर उन्हें शंकराचार्य किसने नियुक्त किया।
उन्होंने कहा कि करोड़ों की भीड़ के बीच रथ यात्रा निकालने की क्या जरूरत थी और इसी वजह से उनके शिष्यों को मारपीट का सामना करना पड़ा।
ममता ने साफ कहा—राजा हो या रंक, कानून सबके लिए एक जैसा है। धर्म के नाम पर अहंकार नहीं चल सकता।

साध्वी ममता कुलकर्णी ने महामंडलेश्वरों और तथाकथित शंकराचार्यों पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा— “10 में से 9 महामंडलेश्वर और तथाकथित शंकराचार्य झूठे हैं, उनके पास शून्य ज्ञान है।”उन्होंने दावा किया कि उनके गुरु नाथ संप्रदाय से थे और सच्चे तपस्वी संत थे। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने अपने वेद-ज्ञान का भी ज़िक्र किया और ऋग्वेद में ऋषि कुणाल और श्वेतकेतु के संवाद का हवाला देते हुए कहा कि धर्म को राजनीति से दूर रखना चाहिए।राजनीति पर बोलते हुए ममता कुलकर्णी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा फिलहाल देश में कोई मजबूत विकल्प नजर नहीं आता और आगे भी वही नेतृत्व में रहेंगे।वहीं कांग्रेस को लेकर उन्होंने चौंकाने वाला बयान दिया—

प्रियंका गांधी, राहुल गांधी से ज्यादा काबिल हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले साल बंगाल में पूरी ताकत झोंक दी थी, लेकिन महाकाली की शक्ति से ममता बनर्जी की जीत हुई। हालांकि उन्होंने ममता बनर्जी को यह सलाह भी दी कि किसी भी मुद्दे पर अत्यधिक (एक्सट्रीम) रुख न अपनाएं।

अखिलेश यादव से सीधा सवाल: ‘गोहत्या रोकने का वचन देंगे?’

साध्वी ममता कुलकर्णी ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा— क्या अखिलेश यादव गोहत्या रोकने का ठोस वचन दे सकते हैं? उन्होंने कहा कि गोहत्या रोकने की बात तो होती है, लेकिन क्या इस पर कोई स्पष्ट और भरोसेमंद आश्वासन दिया जाएगा?

बॉलीवुड से पूरी तरह दूरी

ममता कुलकर्णी ने यह भी साफ कर दिया कि वह इस जन्म में बॉलीवुड में कभी वापसी नहीं करेंगी।साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह भविष्य में महामंडलेश्वर पद से मुक्त होना चाहती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here