भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और अहम मुकाबला आज खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है। ऐसे में टीम इंडिया की नजरें आज का मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर टिकी होंगी।
वहीं न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा है। यदि कीवी टीम आज का मैच हार जाती है, तो भारत सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना लेगा और न्यूजीलैंड के हाथो से ये सीरीज जीतने का मौका निकल जायेगा।
सीरीज के पहले मुकाबले में अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह ने शानदार बल्लेबाजी कर भारत को मजबूत जीत दिलाई थी। इसके बाद दूसरे मैच में ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में रन बरसाते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की मुश्किलें और बढ़ा दी थीं।
अब सभी की निगाहें तीसरे टी20 मुकाबले पर टिकी हैं, जहां यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम अपना विजयी अभियान जारी रखती है या न्यूजीलैंड की टीम वापसी कर सीरीज में बने रहने की उम्मीदों को जिंदा रखती है।



