Home Political news अमिला में पक्का घर की सौगात: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 से...

अमिला में पक्का घर की सौगात: पीएम आवास योजना शहरी 2.0 से 1156 परिवारों को मिली बड़ी राहत

41
0

मंत्री ए.के. शर्मा ने वितरित किए आवास स्वीकृति पत्र

लखनऊ। नगर पंचायत अमिला में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने पात्र लाभार्थियों को आवास स्वीकृति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर 1156 लाभार्थियों के बैंक खातों में आवास निर्माण की पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि सीधे हस्तांतरित की गई, जिससे सैकड़ों परिवारों के पक्के घर का सपना साकार होने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ा।

हर पात्र को मिलेगा घर” — मंत्री का भरोसा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री शर्मा ने स्पष्ट कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी पात्र नागरिक आवास से वंचित न रहे।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अभी योजना का लाभ नहीं मिल पाया है, उनके लिए प्रक्रिया लगातार जारी है और जल्द ही उन्हें भी योजना से जोड़ा जाएगा। यह सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर जरूरतमंद को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिले।

गरीब और वंचित वर्ग के जीवन स्तर में बदलाव का संकल्प

मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार गरीब, वंचित और मध्यम वर्ग के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना केवल घर देने की योजना नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के साथ जीवन जीने का आधार है।

स्वनिधि और बिजली बिल राहत योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम के दौरान मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना और विद्युत बिल राहत योजना की जानकारी भी साझा की।
उन्होंने पात्र नागरिकों से अपील की कि वे इन योजनाओं का लाभ लेकर अपने आर्थिक बोझ को कम करें और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ें।

भूमि पूजन और विकास कार्यों को भी मिली गति

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी श्रीमती सुखिया सहित अनीता, तेतरी, अनु और चेतन के आवास निर्माण हेतु सामूहिक भूमि पूजन किया गया।
इससे पहले मंत्री शर्मा ने अमिला इंटर कॉलेज परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा नगर विकास विभाग की आकांक्षी नगर योजना के अंतर्गत नवनिर्मित डिजिटल लाइब्रेरी का लोकार्पण भी किया।

लाभार्थियों में दिखी खुशी, कार्यक्रम में उमड़ा जनसमर्थन

स्वीकृति पत्र प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में रीना देवी, सोनी गुप्ता, लालमुनि, शांति देवी, ज्ञांती, परमी, सोनिया, सुशीला, विमला और प्रमिला सहित अन्य लोग शामिल रहे।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here