Home Uttar Pradesh बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा पत्र वायरल, प्रशासन में हलचल

बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा पत्र वायरल, प्रशासन में हलचल

40
0

बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री से जुड़ा एक कथित इस्तीफे का पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पत्र के सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। हालांकि, अब तक इस वायरल पत्र को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।बताया जा रहा है कि अलंकार अग्निहोत्री ने पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर UGC एक्ट का विरोध किया था और हाल ही में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों पर हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई थी। इसी नाराजगी के चलते उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रशासन की ओर से फिलहाल इस पूरे मामले पर कोई साफ बयान नहीं आया है।

वायरल लेटर में क्या लिखा है

अलंकार अग्निहोत्री के नाम से वायरल हो रहा यह पत्र राज्यपाल, मुख्य चुनाव आयुक्त और राज्य चुनाव आयुक्त को संबोधित बताया जा रहा है। पत्र में प्रयागराज माघ मेले के दौरान शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों के साथ कथित मारपीट और भारत सरकार के UGC रेगुलेशन्स 2026 का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश प्रांतीय सिविल सेवा से त्यागपत्र देने की बात कही गई है।

Also Read-गणतंत्र दिवस पर अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, बोले– संविधान के रास्ते पर चलना ज़रूरी

पत्र में खुद को 2019 बैच का पीसीएस अधिकारी बताते हुए अलंकार अग्निहोत्री ने लिखा है कि वे वर्तमान में बरेली में सिटी मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। साथ ही उन्होंने IIT BHU से B.Tech करने और महामना मदन मोहन मालवीय के प्रति आभार जताने की बात भी लिखी है।

मोबाइल बंद, बढ़ी अनिश्चितता

बताया जा रहा है कि सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री का मोबाइल नंबर भी बंद है, जिसके चलते उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा। इससे मामले को लेकर असमंजस और बढ़ गया है। अब सभी की नजरें प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here