Home National गणतंत्र दिवस पर कारागार मुख्यालय में गरिमामय आयोजन

गणतंत्र दिवस पर कारागार मुख्यालय में गरिमामय आयोजन

50
0

महानिदेशक पी.सी. मीना ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कारागार मुख्यालय में भव्य एवं अनुशासित वातावरण में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश पी. सी. मीना के मुख्यालय आगमन पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि, राष्ट्रध्वज को दी सलामी

समारोह की शुरुआत शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन के साथ हुई। इसके पश्चात महानिदेशक द्वारा ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम में देशभक्ति और कर्तव्यबोध का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

उत्कृष्ट सेवा देने वाले कार्मिकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए हीरक (प्लैटिनम), स्वर्ण एवं रजत पदक प्राप्त करने वाले कारागार कार्मिकों की उपस्थिति रही। उत्कृष्ट सेवाओं और सराहनीय कार्यों के लिए चयनित कार्मिकों को पदक, मोमेंटो एवं प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

सुधार ही न्याय की आत्मा है–महानिदेशक

महानिदेशक पी. सी. मीना ने कहा कि कारागार व्यवस्था का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि बंदियों में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। उन्होंने कारागारों को सुधार गृह के रूप में विकसित करने,
“वन जेल–वन प्रोडक्ट” योजना,
एआई आधारित निगरानी प्रणाली,
तथा बंदियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि बंदियों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक के रूप में पुनः स्थापित करना राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

समारोह में अपर महानिरीक्षक कारागार प्रशासन धर्मेंद्र सिंह,
पुलिस उपमहानिरीक्षक कारागार गण सुभाषचंद्र शाक्य एवं प्रदीप गुप्ता,
उपमहानिरीक्षक कारागार डॉ. रामधनी सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here