Home Breaking News UGC कानून को अखिलेश यादव का समर्थन, बोले— “दोषी बचें नहीं, निर्दोष...

UGC कानून को अखिलेश यादव का समर्थन, बोले— “दोषी बचें नहीं, निर्दोष फंसें नहीं”

28
0

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूजीसी (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए कानून को समर्थन दिया है। संसद के बजट सत्र 2026 में शामिल होने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि यूजीसी कानून ऐसा होना चाहिए जिसमें दोषी बच न सकें, किसी के साथ अन्याय न हो और कोई निर्दोष न फंसे।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कानून का उद्देश्य न्याय होना चाहिए, न कि किसी विशेष वर्ग को निशाना बनाना, गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में यूजीसी के नए कानून को लेकर विरोध-प्रदर्शन जारी हैं और छात्र संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक वर्ग अपनी आपत्तियां जता रहे हैं।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को लेकर बीजेपी पर हमला

यूजीसी कानून पर बयान के बाद अखिलेश यादव ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के मुद्दे को भी उठाया, उन्होंने आरोप लगाया कि सनातन धर्म का ठेकेदार बनने वाली बीजेपी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का सबसे अधिक अपमान किया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि प्राइवेट ड्रेस में पुलिस द्वारा शंकराचार्य का रथ रोका गया और उन्हें स्नान करने से वंचित किया गया, जो सनातन परंपराओं और धार्मिक सम्मान के खिलाफ है।

अजीत पवार की प्लेन क्रैश मौत पर जांच की मांग

अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार की प्लेन क्रैश में हुई मौत पर भी सवाल खड़े किए, उन्होंने कहा कि अजीत पवार महाराष्ट्र के लोकप्रिय नेताओं में से एक थे और किसी वीआईपी के साथ इस तरह की घटना बेहद गंभीर है।

उन्होंने मांग की कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि यह हादसा कैसे हुआ, साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में भी कई वीआईपी इस तरह की घटनाओं में जान गंवा चुके हैं, इसलिए इस मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।

मेट्रो, किसान मंडी और काशी घाट को लेकर सरकार पर सवाल

अखिलेश यादव ने कृषि और बुनियादी सुविधाओं को लेकर सरकार की नीतियों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दूध, धान और अन्य कृषि उत्पादों के उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है, लेकिन किसानों को उनकी फसल का सही दाम दिलाने के लिए मंडियों का निर्माण नहीं हो रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में अब तक मेट्रो जैसी बुनियादी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है।

काशी में अहिल्याबाई होल्कर के नाम से जुड़े घाट के ध्वस्तीकरण पर अखिलेश यादव ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति में अमूल्य योगदान रहा है, ऐसे में उनके नाम से जुड़े घाट को बुलडोजर से तोड़ना सनातन परंपराओं का अपमान है, उन्होंने कहा कि जो लोग ऐसा करते हैं, वे स्वयं को सनातनी कहने के अधिकारी नहीं हो सकते।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here