लखनऊ में भूमि पर कब्जे को लेकर पीड़ित परिवार ने लोकभवन के गेट नंबर 9 के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पीड़िता और उसके भांजे को सुरक्षा के लिए पकड़ लिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके जमीन पर दबंग भू-माफिया नीरज कुमार वर्मा और रविंद्र यादव ने धोखे और दबंगई का इस्तेमाल कर कब्जा करने की कोशिश की।
पीड़िता ने बताया कि उनके भाई को शराब पिला कर, प्लांट के रास्ते से निकासी की बात कहकर आठ बिस्वा भूमि का एग्रीमेंट करवा लिया गया।
पीड़िता ने मीडिया से कहा कि भू-माफियाओं में पुलिस और बुलडोजर का कोई भय नहीं है और वे अपने दबंगई के बल पर उनके भाई की जमीन की रजिस्ट्री कराने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं।
पीड़िता ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने कई बार थाने और अधिकारियों के चक्कर काटे, लेकिन अब तक कोई न्याय नहीं मिला। उन्होंने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है और पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उनका न्याय सुनिश्चित किया जाएगा। यह मामला लखनऊ में भूमि विवाद और दबंगई के मामलों की गंभीरता को उजागर करता है।





