Home Crime बारामती मे हुए विमान हादसे मे जौनपुर की बेटी पिंकी माली की...

बारामती मे हुए विमान हादसे मे जौनपुर की बेटी पिंकी माली की दर्दनाक मौत, गांव मे पसरा मातम

50
0

महाराष्ट्र के बारामती में बुधवार सुबह हुए भीषण चार्टर्ड विमान हादसे में जौनपुर जिले की बेटी पिंकी माली की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हादसे की खबर मिलते ही जौनपुर से लेकर मुंबई तक परिजनों में कोहराम मच गया। चंदवक थाना क्षेत्र के डोभी ब्लॉक अंतर्गत भैंसा गांव निवासी शिवकुमार माली की 30 वर्षीय पुत्री पिंकी माली उस निजी चार्टर्ड विमान में बतौर क्रू मेंबर (एयर अटेंडेंट) तैनात थीं, जो लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा सुबह करीब 8:50 बजे हुआ, जब विमान तकनीकी खराबी के कारण संतुलन खो बैठा और क्रैश हो गया।

इस दर्दनाक दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री अजित पवार, उनके निजी सुरक्षा अधिकारी विदीप जाधव, दो पायलट—कैप्टन सुमित कपूर और कैप्टन शांभवी पाठक, तथा एयर क्रू सदस्य पिंकी माली की मौके पर ही मौत हो गई। पिंकी माली का विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व बस्ती जिले में हुआ था। उनके पति एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पिंकी के पिता शिवकुमार माली महाराष्ट्र में निजी व्यवसाय करते हैं। वह दो बहनों में सबसे छोटी थीं। परिवार में बड़ी बहन प्रीति और छोटा भाई करन है।

पूरा परिवार वर्तमान में मुंबई के प्रभा देवी, वर्ली क्षेत्र में निवास करता है।हादसे की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, भैंसा गांव में मातम छा गया। परिजन बदहवास हैं और गांव में हर आंख नम है। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर गहरा दुख जता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here