कई दिनों से चल रहे विरोध के बीच सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने कहा है कि नए नियमों के दुरुपयोग का खतरा है। मामला सुनने के लिए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री और यूजीसी को भी नोटिस जारी किया गया है और 19 मार्च तक जवाब मांगा गया है। इसी तारीख को इस पर अगली सुनवाई भी होगी।
Also Read-काशी में गरजे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, बोले— “हम खुद बुलडोजर बन गए हैं, आओ भिड़ो”
यूपी नेताओं ने क्या कहा?
🗣 यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर कहा कि जब भी सर्वोच्च न्यायालय का फैसला आता है, वह बदलाव लाता है। उन्होंने इसे खुशी की बात बताया और राम मंदिर मामले का उदाहरण भी दिया।
🗣 यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर
ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब से ये नियम लागू हुए थे, उन्होंने कहा था कि कोर्ट का दरवाजा सबके लिए खुला है। अगर किसी को नियम में गड़बड़ी लगती है, तो वह कोर्ट जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब किसी को भी इस पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो विशेष कमेटी बनाकर बदलाव भी किया जाएगा।
🗣 सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा कि सच्चा न्याय वही होता है जिसमें किसी के साथ अन्याय न हो। उन्होंने कहा कि कानून की भाषा साफ और स्पष्ट होनी चाहिए। उनका कहना था कि नियम केवल शब्दों का मसला नहीं है, बल्कि नीयत (इरादे) का भी सवाल है, ताकि किसी पर अन्याय या पिटाई न हो।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से यूजीसी नियमों को लेकर चल रही बहस और विरोध और बढ़ गया है। अब 19 मार्च को अगली सुनवाई में इस मामले में अहम फैसला सामने आने की संभावना है।





