उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार सुबह 11 बजे लोक-भवन में कैबिनेट की बैठक हुई है। यह बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मोहर लगी है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ अब शिक्षकों और शिक्षामित्रों को बड़ा तोहफा दे रहे हैं। जल्द ही प्रदेश में राज्य कर्मचारियों की तरह प्रदेश सरकार के शिक्षकों को भी कैशलैस इलाज की सुविधा मिलेगी।
आज गुरुवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।
राजधानी लखनऊ में आज गुरुवार सुबह 11 बजे लोक-भवन में कैबिनेट की बैठक हुई है। ये बैठक सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुई, जिसमें शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव के साथ 29 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगाई जा सकती है। जानकारी के मुताबिक शिक्षकों और शिक्षामित्रों को 5 लाख रुपए तक कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।
आठ लाख शिक्षकों को होगा फायदा-
योगी सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लगभग 8 लाख से अधिक शिक्षकों, शिक्षामित्रों, व अन्य स्टॉफ को फायदा होगा। इसके अंतर्गत प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधीन अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षकों के साथ बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, वार्डन, रसोईया व उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को कैशलेस इलाज की सुविधा देने का प्रस्ताव है। सीएम योगी ने शिक्षक दिवस पर किया था ऐलान दरअसल यूपी में बीते काफी समय से शिक्षा विभाग में कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की मांग की जा रही थी। जिसे देखते हुए पिछले साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने की घोषणा की थी।
यह भी बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग की ओर से इस योजना को आयुष्मान योजना की तरह लागू करने की तैयारी है। यह सुविधा पूरी तरह कैशलेस होगी। इसके इलावा कैबिनेट में आज ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए और ज़मीन अधिग्रहण, मोटर वाहन इंस्पेक्टर के 351 पदों पर नियुक्ति समेत कई और प्रस्ताव रखे जाएंगे, जिन पर चर्चा होगी।





