Home National UP हेल्थ डैशबोर्ड में लखनऊ बना नंबर–1

UP हेल्थ डैशबोर्ड में लखनऊ बना नंबर–1

39
0

मातृ स्वास्थ्य और टीकाकरण में शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में अव्वल रैंक

लखनऊ। हेल्थ डैशबोर्ड की ताज़ा रैंकिंग में राजधानी लखनऊ ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु देखभाल और प्रभावी टीकाकरण अभियान के दम पर लखनऊ ने यह मुकाम हासिल किया है।

0.68 कंपोजिट स्कोर के साथ टॉप पर लखनऊ

स्वास्थ्य डैशबोर्ड में लखनऊ को 0.68 का कंपोजिट स्कोर प्राप्त हुआ है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। यह स्कोर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पहुंच और परिणामों को दर्शाता है।

मातृ स्वास्थ्य और बच्चों के टीकाकरण में शत-प्रतिशत अंक

लखनऊ जिले ने मातृ स्वास्थ्य सेवाओं, पूर्ण टीकाकरण,
गर्भावस्था के दौरान HIV जांच
जैसे महत्वपूर्ण संकेतकों में 100 प्रतिशत स्कोर हासिल कर स्वास्थ्य क्षेत्र में मिसाल कायम की है।

प्रयागराज दूसरे, श्रावस्ती तीसरे स्थान पर

प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में प्रयागराज को दूसरा स्थान श्रावस्ती को तीसरा स्थान मिला है। वहीं लखनऊ ने सभी जिलों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान अपने नाम किया।

बीकेटी माल और मोहनलालगंज बने टॉप ब्लॉक

लखनऊ जनपद के भीतर भी ब्लॉकों के प्रदर्शन में बड़ा सुधार देखने को मिला।
बीकेटी माल और
मोहनलालगंज ब्लॉक
ने जिले में शीर्ष प्रदर्शन कर उदाहरण पेश किया।

चिनहट ब्लॉक ने रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग

पिछली रैंकिंग की तुलना में चिनहट ब्लॉक ने इस बार उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है, जिससे जिले की समग्र रैंकिंग मजबूत हुई।

माल ब्लॉक में परिवार नियोजन संकेतकों में सुधार

माल ब्लॉक में परिवार नियोजन से जुड़े संकेतकों में भी महत्वपूर्ण बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

CMO एनबी सिंह ने दी टीम को बधाई

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता टीमवर्क, सतत निगरानी और जमीनी स्तर पर किए गए प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here