Home Breaking News सेंट पॉल्स स्कूल के शिक्षकों की हैवानियत, कक्षा 6 के छात्र को...

सेंट पॉल्स स्कूल के शिक्षकों की हैवानियत, कक्षा 6 के छात्र को बेरहमी से पीटा

48
0

एटा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के 10 वर्षीय छात्र के साथ दो शिक्षकों द्वारा बेरहमी से मारपीट किए जाने का आरोप है। पिटाई के बाद छात्र के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

पीड़ित छात्र ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों की शिकायत पर आरोपी शिक्षक प्रवीण कुमार और हर्षित के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामले के सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपित शिक्षकों को स्कूल से टर्मिनेट कर दिया है। वहीं पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। यह मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित सेंट पॉल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एटा का है।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cabinet-meeting-today-teachers-to-receive-cashless-medical-facilities-several-important-proposals-likely-to-be-approved/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here