Home Uttar Pradesh महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, साझा किया...

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने किया नमन, साझा किया प्रेरणादायी संदेश

36
0

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया के माध्यम से एक भावुक संदेश साझा करते हुए बापू को शत-शत नमन किया।

सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि ‘राष्ट्रपिता’ महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। श्रद्धेय ‘बापू’ का सत्यनिष्ठ आचरण, अहिंसा की उनकी अडिग साधना और मानवता के प्रति अनन्य करुणा संपूर्ण विश्व को सदैव आलोकित करती रहेंगी।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बापू के विचार और आदर्श आज भी देश और समाज को सही दिशा दिखा रहे हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि आइए, ‘बापू’ के आदर्शों को आत्मसात कर समृद्ध, न्यायपूर्ण और विकसित भारत के निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान दें। महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है और उनके सिद्धांतों को याद किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here