Home Breaking News UP Budget 2026: 11 फरवरी को पेश होगा योगी सरकार का बजट,...

UP Budget 2026: 11 फरवरी को पेश होगा योगी सरकार का बजट, चुनावी साल में जनता को मिल सकते हैं बड़े तोहफे

32
0

उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली सरकार आगामी 11 फरवरी 2026 को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेगी, इस बजट को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बेहद अहम माना जा रहा है, ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी सरकार इस बार आम जनता, युवाओं और कर्मचारियों के लिए कई बड़े ऐलान कर सकती है।

वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 9 फरवरी से शुरू होगा, सत्र की शुरुआत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से होगी, इसके बाद 10 फरवरी को दिवंगत विधायकों को श्रद्धांजलि दी जाएगी और 11 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद सुरेश खन्ना ने मीडिया को यह अहम जानकारी दी, उन्होंने बताया कि सरकार ने बजट सत्र की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

चुनाव से पहले जनता पर फोकस

2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को योगी सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं। खासतौर पर युवा वर्ग रोजगार और शिक्षा को लेकर सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है, ऐसे में माना जा रहा है कि बजट में विकास योजनाओं के साथ-साथ रोजगार सृजन और सामाजिक कल्याण से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता दी जा सकती है।

अब तक का सबसे बड़ा बजट संभव

गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्तर प्रदेश सरकार ने 8.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 9.8 प्रतिशत अधिक था, उस बजट में तकनीकी विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर विशेष जोर दिया गया था, आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस बार सरकार अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर सकती है।

शिक्षा और रोजगार पर रहेगा खास फोकस

सूत्रों के अनुसार, इस बार के बजट में शिक्षा और रोजगार सरकार की प्राथमिकता में रह सकते हैं, यूजीसी कानून को लेकर पहले से ही छात्र और युवा वर्ग में नाराजगी देखने को मिल रही है। ऐसे में सरकार उन्हें साधने के लिए शिक्षा क्षेत्र में बड़े ऐलान कर सकती है।

पिछले वित्तीय वर्ष में यूपी सरकार ने शिक्षा के लिए 1,06,360 करोड़ रुपये का बजट रखा था और हजार नई सरकारी नौकरियों के सृजन का ऐलान किया था, इस बार भी सरकार रोजगार से जुड़े आंकड़ों का ब्योरा देने के साथ-साथ नई भर्तियों और योजनाओं की घोषणा कर सकती है, कुल मिलाकर, UP Budget 2026 न सिर्फ राज्य के आर्थिक विकास की दिशा तय करेगा, बल्कि 2027 के चुनावी समीकरणों पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here