Home Uttar Pradesh यूपी चुनाव 2027: भाजपा कराएगी विधायकों का दूसरा बड़ा सर्वे

यूपी चुनाव 2027: भाजपा कराएगी विधायकों का दूसरा बड़ा सर्वे

34
0

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी अपने विधायकों के कामकाज और संभावित उम्मीदवारों का आकलन करने के लिए दूसरे चरण का सर्वे फरवरी के दूसरे या तीसरे हफ्ते से शुरू कराएगी। यह सर्वे एक नई एजेंसी से कराया जाएगा। पहले चरण की रिपोर्ट पहले से मौजूद है।भाजपा राज्य की सभी 403 विधानसभा सीटों पर सर्वे कराएगी, चाहे वहां उसका विधायक हो या सहयोगी दल का।

इनमें रालोद, सुभासपा, अपना दल (एस) और निषाद पार्टी की सीटें भी शामिल होंगी। दोनों एजेंसियों की रिपोर्ट मिलाकर देखा जाएगा ताकि जानकारी सही और निष्पक्ष मिले।सर्वे क्यों जरूरी है आईये आपको बताते है दो अलग-अलग कंपनियों से सर्वे कराने का मकसद यह है कि रिपोर्ट एकतरफा न हो। इससे जमीनी हकीकत साफ पता चलेगी।सर्वे करने वाले लोग जिले के भाजपा पदाधिकारियों, आरएसएस कार्यकर्ताओं और आम जनता से बात करेंगे।कैसे होगा सर्वेसर्वे टीम क्षेत्र में जाकर बाजार, सार्वजनिक जगहों और अलग-अलग वर्गों के लोगों से बातचीत करेगी।

Also Read- ‘गाय का मांस बेचकर आप राम राज्य की स्थापना करेंगे’, योगी सरकार पर शंकराचार्य का आया घातक बयान

इनमें दुकानदार, वकील, डॉक्टर, शिक्षक, युवा, महिलाएं, छोटे सामाजिक संगठन और पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।सर्वे में क्या पूछा जाएगाविधायक की जनता के बीच छवि कैसी है?क्या वे लोगों की समस्याएं सुनते हैं?चार साल में कितने विकास कार्य हुए?विधायक पर कोई विवाद या भ्रष्टाचार का आरोप तो नहीं?क्या मौजूदा विधायक दोबारा चुनाव जीत सकते हैं?


अगर नहीं, तो बेहतर विकल्प कौन हो सकता है?खराब रिपोर्ट पर टिकट कट सकता हैपार्टी सूत्रों के मुताबिक, जिन विधायकों की रिपोर्ट खराब आएगी, उनका टिकट कटना तय माना जा रहा है। उम्मीदवार तय करने में सर्वे रिपोर्ट को सबसे ज्यादा महत्व दिया जाएगा।2022 चुनाव से पहले भी भाजपा ने सर्वे के आधार पर कई सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया था। अब पार्टी 2027 के चुनाव में मजबूत प्रदर्शन के लिए पहले से रणनीति बना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here