रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों ने पकड़ा युवक
जानकारी के अनुसार, रोडवेज बस स्टैंड पर मौजूद लोगों को युवक की गतिविधियों पर शक हुआ। आरोप है कि युवक ने किशोरी को बुर्का पहनाया हुआ था और अपनी पहचान छिपाने के लिए नाम बदल रखा था। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस को देखते ही तोड़ा कलावा
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस के पहुंचते ही युवक ने हाथ में बंधा कलावा तोड़ दिया, जिससे लोगों का संदेह और गहरा गया। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।
थाना कोतवाली नगर में पूछताछ जारी
पुलिस युवक और किशोरी को कोतवाली नगर थाना ले गई, जहां दोनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक और किशोरी दोनों थाना रिजोर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
VHP कार्यकर्ताओं ने लगाए गंभीर आरोप
मामले की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (VHP) के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली नगर पहुंच गए। संगठन ने आरोप लगाया कि किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाया गया है। VHP ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना – हर पहलू से हो रही जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। युवक-युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और तथ्यों की पुष्टि की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।





