Home Uttrakhand सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, खेत...

सीएम धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, खेत में उपजा चावल भेंट कर दी शुभकामनाएं

55
0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री हरीश रावत से उनके डिफेंस कॉलोनी, देहरादून स्थित आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री रावत का कुशलक्षेम जाना और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

भेंट के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आत्मीय भाव प्रकट करते हुए अपने खेत में उत्पादित चावल श्री हरीश रावत को भेंट किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भेंट उत्तराखंड की कृषि परंपरा, किसानों की मेहनत और स्थानीय उत्पादों के प्रति सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की समृद्ध कृषि संस्कृति और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और किसानों के परिश्रम को सम्मान देना हम सभी का दायित्व है।

वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस स्नेहिल व्यवहार और आत्मीय भेंट के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की यह पहल राजनीति में आपसी सम्मान, सद्भाव और शिष्टाचार की सुंदर मिसाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here