Home Breaking News 6 फरवरी को रिलीज होगी गोदान फिल्म- फिल्म के निर्माता निर्देशक ने...

6 फरवरी को रिलीज होगी गोदान फिल्म- फिल्म के निर्माता निर्देशक ने सीएम योगी से की मुलाकात

44
0

6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही गौ संरक्षण और गौ माता के वैभवशाली इतिहास और संस्कृति में उनकी भूमिका पर आधारित फिल्म गोदान” के निर्माता-निर्देशक विनोद चौधरी कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।

विनोद चौधरी ने गोमाता संरक्षण पर आधारित अपनी इस फिल्म की कहानी और उद्देश्य के बारे में सीएम को जानकारी दी, जो 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म ‘गोदान’ का मुख्य विषय गोमाता के संरक्षण, उनके महत्व और भारतीय संस्कृति में उनकी भूमिका को उजागर करना है।


यह फिल्म समाज को गौ-संरक्षण, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का प्रयास करती है। गोदान फिल्म के निर्माता निर्देशक कामधेनु फिल्म प्रोडक्शंस के विनोद चौधरी है
गोदान फिल्म 6 फरवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी पमुख्यमंत्री ने सामाजिक सरोकार से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहित किया। विनोद चौधरी के साथ इस दौरान कामधेनु गौशाला समिति के महामंत्री हरिशंकर भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here