Home Political news “यूपी में कानून नहीं, दिखावा चल रहा”- Sanjay Singh

“यूपी में कानून नहीं, दिखावा चल रहा”- Sanjay Singh

यूपी पुलिस की कथित ‘हाफ एनकाउंटर’ नीति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की कड़ी टिप्पणी के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। अदालत के सख्त रुख का हवाला देते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने योगी सरकार पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

52
0

हाफ एनकाउंटर पर हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद संजय सिंह ने सरकार पर कसा तंज

हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की सख्त टिप्पणी

प्रयागराज स्थित इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी व्यक्ति को सजा देना पुलिस का नहीं, बल्कि न्यायालय का अधिकार है। कोर्ट ने बिना आवश्यकता गोली चलाने की प्रवृत्ति को अस्वीकार्य बताते हुए इसे कानून के खिलाफ करार दिया।

एसपी-एसएसपी को ठहराया जाएगा जिम्मेदार

हाईकोर्ट ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निर्देशों का उल्लंघन होता है तो संबंधित जिले के एसपी और एसएसपी को व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार माना जाएगा। अदालत ने यह भी टिप्पणी की कि प्रमोशन, वाहवाही या सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए फायरिंग करना बेहद खतरनाक प्रवृत्ति है।

संजय सिंह का यूपी सरकार पर हमला

कोर्ट की टिप्पणी के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा,

“हाफ एनकाउंटर पर कोर्ट की फटकार बताती है कि यूपी में कानून नहीं, सिर्फ दिखावा चल रहा है। सरकार बताए—प्रदेश में संविधान चलेगा या गोली वाली राजनीति?”

राजनीतिक हलकों में बढ़ी हलचल

हाईकोर्ट की टिप्पणी और विपक्षी नेताओं के बयानों के बाद उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। विपक्ष इसे सरकार की कार्यशैली पर सवाल मान रहा है, वहीं सत्तापक्ष की प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।


https://itreesoftwares.in/filmitics/a-case-of-alleged-love-jihad-has-surfaced-in-etah-where-the-police-arrested-a-youth-at-the-roadways-bus-stand/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here