Home Breaking News होली पर मुख्यमंत्री का संदेश: विकास, समरसता और उत्तराखंड का संकल्प

होली पर मुख्यमंत्री का संदेश: विकास, समरसता और उत्तराखंड का संकल्प

75
0

होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और राज्य के समग्र विकास के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया, उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, भाईचारे और सौहार्द की भावना को मजबूत करने का अवसर है। यह पर्व समाज के सभी वर्गों और समुदायों को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देता है।

“उत्तराखंड का दशक” बनाने की दिशा में प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड आज हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस कथन को याद किया, जो उन्होंने केदारनाथ धाम से कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा, मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार उसी संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

विकास के प्रमुख क्षेत्र

राज्य सरकार द्वारा बुनियादी ढांचे, पर्यटन, रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर प्रगति की जा रही है, सड़क, कनेक्टिविटी और डिजिटल सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार का लक्ष्य विकास को समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक पहुंचाना है, जब तक अंतिम व्यक्ति का उत्थान सुनिश्चित नहीं होगा, तब तक सरकार का प्रयास जारी रहेगा।

सामूहिक सहभागिता का आह्वान

होली के अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं, उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है और इसे देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में और मजबूत स्थान दिलाया जा सकता है, रंगों के इस उत्सव के साथ उन्होंने सभी से शांति, सद्भाव और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने का संकल्प लेने की अपील की।

https://itreesoftwares.in/filmitics/cm-yogis-appeal-on-holika-dahan-give-up-hatred-light-the-lamp-of-love-and-harmony/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here