Home Political news राजनाथ सिंह’ के बेटे को मिलेगा योगी मंत्रिमंडल में जगह?

राजनाथ सिंह’ के बेटे को मिलेगा योगी मंत्रिमंडल में जगह?

124
0

उत्तर प्रदेश में जल्द ही योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि कुछ पुराने मंत्रियों को हटाया जा सकता है, जबकि कई नए और युवा चेहरों को मौका मिल सकता है।

Also Read –योगी और आरएसएस की बढ़ती नजदीकियां , यूपी को साधने की रणनीति हुई तेज

दरअसल, यह विस्तार 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का आखिरी बड़ा कैबिनेट फेरबदल माना जा रहा है। हाल ही में बीजेपी ने पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें और तेज हो गई हैं।सूत्रों की मानें तो प्रदर्शन के आधार पर 10 से 12 मंत्रियों को बदला जा सकता है। यह बदलाव कुछ हद तक ‘गुजरात मॉडल’ की तरह बड़ा और रणनीतिक हो सकता है, जिसमें क्षेत्रीय संतुलन और जातीय समीकरणों को खास ध्यान में रखा जाएगा।चूंकि मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष दोनों ही पूर्वांचल से आते हैं, इसलिए इस बार पश्चिमी यूपी और बुंदेलखंड को ज्यादा प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके साथ ही एनडीए के सहयोगी दलों को भी कुछ अतिरिक्त जगह मिल सकती है, हालांकि यह मुख्य रूप से बीजेपी का आंतरिक फैसला होगा।बताया जा रहा है कि इस विस्तार में युवा और नए विधायकों को मौका मिल सकता है।

पार्टी ब्राह्मण, राजपूत, दलित और ओबीसी चेहरों को शामिल कर जातीय संतुलन साधने की कोशिश कर सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में अपेक्षित प्रदर्शन न मिलने के बाद बीजेपी इस समीकरण को और मजबूत करना चाहती है।राजनीतिक चर्चाओं के मुताबिक करीब छह नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है, जिनमें एक ब्राह्मण, एक राजपूत, एक दलित और एक ओबीसी चेहरा शामिल होने की संभावना है।इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को लेकर हो रही है। इससे पहले भी उनका नाम मंत्री पद के लिए सामने आ चुका है, लेकिन परिवारवाद के आरोपों से बचने के लिए उन्हें मौका नहीं मिला। हालांकि इस बार माना जा रहा है कि पंकज सिंह को योगी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि वे मजबूत दावेदार हैं और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व भी कर सकते हैं।अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या योगी कैबिनेट विस्तार में पंकज सिंह को सच में मंत्री पद मिलेगा, या फिर यह चर्चा सिर्फ सियासी अटकल ही साबित होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here