Home Political news गोंडा में डिप्टी सीएम केशव मौर्या का फूंका गया पुतला

गोंडा में डिप्टी सीएम केशव मौर्या का फूंका गया पुतला

46
0

गोंडा जिले में आज अपनी कई मांगों को लेकर के नाराज ग्राम रोजगार सेवकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और ग्राम्य विकास मंत्री केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन करते हुए उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। रूपईडीह ब्लाक परिसर के अंदर नियमों को ताख पर रखकर ग्राम रोजगार सेवकों ने लंबे समय से मानदेय बकाया को लेकर की केशव प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया है। प्रदर्शन कर रहे ग्राम रोजगार सेवकों का आरोप है कि लंबे समय से उनका मानदेय बकाया चल रहा है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे रोजगार सेवकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रोजगार सेवकों ने मांग की कि वित्तीय वर्ष 2023-24 व 2024-25 के बकाया मानदेय का भुगतान तत्काल कराया जाए तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 का मानदेय भी जल्द जारी किया जाए।

ALSO READ अब प्रदेश के हर गांव तक पहुंचेगी बस,योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

इसके अलावा मानदेय से काटी गई ईपीएफ की धनराशि का एफटीओ बनाकर यूएएन खातों में जमा कराने की भी मांग की गई है। हालांकि जब इसको लेकर के रुपईडीह के बीडीओ से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसकी हमें कोई जानकारी नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान शुकदेव ,दुर्गेश, पप्पू भारती,अनिल कुमार मिश्र, जितेंद्र कुमार राय, तुलसीराम, चंद्रप्रकाश शुक्ल, रामानंद, सत्यप्रकाश शुक्ल, रेनू यादव, आलोक कुमार शुक्ल, अजय कुमार वर्मा, रामशंकर तिवारी, मनोज कुमार वर्मा सहित कई ग्राम रोजगार सेवक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here