Home Crime एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर से सनसनी, परिजनों ने पुलिस और विधायक...

एचपीसीएल प्लांट में डबल मर्डर से सनसनी, परिजनों ने पुलिस और विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

26
0

सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस के बाद मृतकों के परिजनों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया है। असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की मां ने पुलिस प्रशासन और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि समय रहते उनकी शिकायत पर कार्रवाई होती तो आज उनके बेटे की जान नहीं जाती। परिजनों ने पूरे मामले में साजिश की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

दरअसल, सैजनी स्थित एचपीसीएल प्लांट में गुरुवार को हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। इस घटना में डीजीएम सुधीर गुप्ता और असिस्टेंट मैनेजर हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

मृतक हर्षित मिश्रा की मां रीना मिश्रा ने पुलिस प्रशासन, डीएम, एसएसपी और स्थानीय विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे ने पहले ही अपनी जान को खतरा होने की जानकारी दी थी और इस संबंध में एसपी, डीएम और विधायक तक शिकायत भी की थी, लेकिन किसी ने भी इसे गंभीरता से नहीं लिया।

रीना मिश्रा का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो आज उनका बेटा जिंदा होता। उन्होंने यह भी कहा कि सभी लोग आपस में मिले हुए हैं और उनके बेटे की साजिश के तहत हत्या की गई है। वहीं पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर हर्षित मिश्रा के पिता ने भी बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरे मामले में एचपीसीएल के सीजीएम राजीव सिंह की भूमिका संदिग्ध है और आरोपी अजय प्रताप सिंह सिर्फ एक मोहरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here