Home Breaking News लखनऊ को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का बड़ा तोहफा, आज राजनाथ सिंह और...

लखनऊ को मिलेगा ग्रीन कॉरिडोर का बड़ा तोहफा, आज राजनाथ सिंह और सीएम योगी करेंगे लोकार्पण

46
0

राजधानी लखनऊ के लोगों को आज  एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संयुक्त रूप से शहर की बहुप्रतीक्षित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के दूसरे चरण का लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर करीब 1519 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह परियोजना लखनऊ की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने और शहर के यातायात दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

आज होने वाले कार्यक्रम में डालीगंज से समतामूलक चौराहे तक बने ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण का लोकार्पण किया जाएगा। यह मार्ग शहर के प्रमुख हिस्सों को जोड़ते हुए ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में मदद करेगा।कार्यक्रम के दौरान ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के अगले दो चरणों की भी आधारशिला रखी जाएगी।

लोकार्पण कार्यक्रम के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोमती तट स्थित झूलेलाल वाटिका में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के पूरा होने से राजधानी में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यात्रा का समय घटेगा। साथ ही यह परियोजना लखनऊ के शहरी विकास और बेहतर यातायात प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here