Home Crime जोगिया में पुलिस से मुठभेड़: फायरिंग के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार,...

जोगिया में पुलिस से मुठभेड़: फायरिंग के बाद दो शातिर बदमाश गिरफ्तार, इनोवा कार बरामद

29
0

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की दो बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाश चोरी की इनोवा कार से नेपाल भागने की फिराक में थे।दरअसल यह पूरी घटना जोगिया थाना क्षेत्र के शोहरतगढ़ मार्ग पर पतसिया गांव के पास की है। शुक्रवार सुबह पुलिस और एसओजी की टीम साड़ी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक इनोवा कार आती दिखाई दी।पुलिस को देखकर कार सवार बदमाशों ने गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी। तेज गति के कारण इनोवा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद दोनों बदमाश गाड़ी से उतरकर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे।बताया जा रहा है कि बदमाशों की एक गोली पुलिस की गाड़ी के बोनट में जा लगी। जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली बदमाश अंकित कुमार सिंह के पैर में लग गई, जबकि उसके साथी विजय सिंह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने दोनों के पास से चोरी की इनोवा कार, एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, दो मोबाइल फोन और 2350 रुपये नकद बरामद किए हैं

Also Readमोनालिसा-फरमान शादी पर साध्वी प्राची का बयान, सोशल मीडिया पर बवाल

अभियुक्तों की पहचान

घायल बदमाश अंकित कुमार सिंह बिहार के वैशाली जिले का निवासी है, जबकि उसका साथी विजय सिंह बिहार के छपरा जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि 22 फरवरी को उन्होंने सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन से इनोवा कार बिहार जाने के लिए किराये पर बुक की थी। इसके बाद गोपालगंज जिले के थावे थाना क्षेत्र में ड्राइवर को नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और कार लेकर फरार हो गए थे।

इस मामले में गाड़ी मालिक नागेंद्र गुप्ता ने सिद्धार्थनगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी।

बाइट (एसपी)अभिषेक महाजन – एसएसपी सिद्धार्थनगर
एसपी अभिषेक महाजन के अनुसार, चोरी की इनोवा से दोनों बदमाश नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस चेकिंग देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हुआ और दूसरे को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। वहीं इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम को 25 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here