Home Breaking News कासगंज में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, सहावर कस्बे...

कासगंज में अलविदा जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट, सहावर कस्बे में किया पैदल मार्च

37
0

कासगंज-अलविदा जुमे की नमाज के मद्देनज़र कासगंज पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सहावर कस्बे में पुलिस ने पैदल मार्च कर हालात का जायजा लिया और लोगों से शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कस्बे के संवेदनशील इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया और तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सहावर थाना प्रभारी निरीक्षक गोविन्द बल्लभ शर्मा ने पुलिस बल के साथ कस्बे के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने खासतौर पर संवेदनशील स्थानों पर नजर रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से आम जनता को संदेश दिया गया कि सभी लोग आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखें। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here