Home Uncategorized देहरादून में भाजपा की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर...

देहरादून में भाजपा की अहम बैठक, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन

49
0

राजधानी देहरादून में रविवार को भारतीय जनता पार्टी संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश के शीर्ष नेताओं और मंत्रियों ने भाग लिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व मुख्यमंत्री तथा वरिष्ठ नेता रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ भी मौजूद रहे। इसके अलावा राज्य सरकार के कई मंत्री, विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार, इस बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा की जा रही है। भाजपा नेतृत्व आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने के विषय पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने प्रदेश में भाजपा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करने पर भी चर्चा हुई। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि आगामी चुनावों में जीत के लिए बूथ स्तर तक मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण होगी।

सूत्रों के मुताबिक बैठक में एसआईआर से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई। इसके साथ ही प्रदेश में राजनीतिक हालात, विपक्ष की रणनीतियों और जनता के बीच पार्टी की पकड़ को और मजबूत करने के उपायों पर भी मंथन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here