Home Ayodhya 19 मार्च को राम मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम, 7000 मेहमानों...

19 मार्च को राम मंदिर में राष्ट्रपति मुर्मू का कार्यक्रम, 7000 मेहमानों के लिए खास नियम

42
0

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के राम मंदिर अयोध्या में 19 मार्च को एक भव्य कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। इस कार्यक्रम में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

कार्यक्रम के लिए करीब 7000 विशेष मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। ऐसे में अगर आप भी इन मेहमानों में शामिल हैं और 19 मार्च को अयोध्या आने वाले हैं, तो मंदिर ट्रस्ट द्वारा बनाए गए कुछ जरूरी नियमों की जानकारी होना जरूरी है।

हथियार ले जाने पर प्रतिबंध

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में किसी भी तरह के हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि सिख समुदाय के लोगों को कानून के अनुसार छोटी कृपाण रखने की अनुमति होगी। इसके अलावा किसी भी अतिथि के साथ निजी सुरक्षा गार्ड या अंगरक्षक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also Read- चैत्र नवरात्रि में डोली पर आएंगी मां दुर्गा, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मोबाइल फोन भी नहीं ले जा सकेंगे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि सभी आमंत्रित मेहमानों को नाम के साथ विशेष प्रवेश पास दिया जाएगा, जिस पर कोड नंबर होगा। यह पास किसी और को ट्रांसफर नहीं किया जा सकेगा।

इसके अलावा मंदिर परिसर में मोबाइल फोन ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर ही की जाएगी।

कोड वाले पास से ही मिलेगी एंट्री

मंदिर ट्रस्ट ने बताया कि कार्यक्रम की लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से करीब 7000 खास मेहमानों को निमंत्रण भेजा गया है। मंदिर परिसर में प्रवेश सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके नाम पर आधिकारिक पास जारी किया गया है।

मेहमानों के ठहरने के लिए अयोध्या के कई होटलों में बुकिंग की गई है और खाने-पीने की पूरी व्यवस्था भी मंदिर ट्रस्ट की ओर से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here