राहुल गांधी ने बहुजन आंदोलन के नेता कांशीराम को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की मांग की है, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है।

राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि कांशीराम ने सामाजिक न्याय की लड़ाई को नई दिशा दी और बहुजन समाज में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाई,उनका मानना है कि देश के लिए उनके योगदान को देखते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।
कांशीराम को दलित और बहुजन राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता है, उन्होंने 1984 में बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी, उनकी राजनीति ने खास तौर पर उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को संगठित करने में बड़ी भूमिका निभाई।
विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी की यह मांग केवल सम्मान का मुद्दा ही नहीं, बल्कि एक राजनीतिक संदेश भी है। इससे दलित वोटरों तक पहुंच बनाने की कोशिश भी देखी जा रही है।
राजनीतिक रूप से यह कदम मायावती की पार्टी बसपा और अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी पर भी असर डाल सकता है, माना जा रहा है कि अगर कांशीराम के नाम पर राजनीतिक बहस तेज होती है, तो उत्तर प्रदेश की राजनीति में नया समीकरण भी बन सकता है।





