Home Breaking News राष्ट्रीय स्तर पर चमका सोनभद्र, शैक्षिक नवाचार के लिए बीएसए होंगे सम्मानित

राष्ट्रीय स्तर पर चमका सोनभद्र, शैक्षिक नवाचार के लिए बीएसए होंगे सम्मानित

36
0

सोनभद्र। बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक नवाचार के लिए सोनभद्र के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पाण्डेय को राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान, नई दिल्ली के प्रस्ताव पर शासन ने उन्हें पुरस्कार ग्रहण करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) प्रदान कर दिया है।

बीएसए की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने उन्हें बधाई देते हुए इसे सोनभद्र के शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया है।

बताया गया कि “निपुण भारत मिशन की मॉनिटरिंग हेतु विकसित डैशबोर्ड” परियोजना को एक नवाचारपूर्ण मॉडल के रूप में चयनित किया गया है। इस पहल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के अधिगम स्तर की नियमित निगरानी और सुधार की प्रभावी व्यवस्था विकसित की गई।

इस नवाचार का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि निपुण छात्र मूल्यांकन परीक्षा 2024 में सोनभद्र जनपद को पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त हुआ। शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों और शिक्षकों ने इसे जिले की बड़ी उपलब्धि बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here