सावधान! इस बीमारी में घटने लगती है शरीर की लंबाई, जानें इसके लक्षण
दुनिया में कई ऐसी बीमारियां हैं जो शरीर और दिमाग दोनों पर गहरा असर डालती हैं, कुछ दुर्लभ बीमारियां इतनी गंभीर होती हैं कि वे इंसान की लंबाई तक को प्रभावित कर सकती हैं, ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी का मामला इंग्लैंड की रहने वाली 63 वर्षीय Caroline King के साथ सामने आया, जिनकी कहानी लोगों को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करने का संदेश देती है, उन्होंने अपनी आपबीती साझा करते हुए बताया कि समय रहते बीमारी की पहचान और इलाज कितना जरूरी होता है।
शुरुआत में दिखे साधारण लक्षण
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कैरोलिन को शुरुआत में आंखों में जलन और खरोंच जैसा एहसास होने लगा था,शुरुआत में उन्होंने इसे सामान्य समस्या समझा, लेकिन जब परेशानी बढ़ी तो उन्होंने डॉक्टर से जांच करवाई, बाद में पता चला कि यह समस्या एक गंभीर लिवर बीमारी का शुरुआती संकेत हो सकती है, बाद में जांच में सामने आया कि उन्हें Granulomatous Hepatitis नाम की दुर्लभ बीमारी है, यह लिवर से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसके मामले बहुत कम देखने को मिलते हैं।
बीमारी बढ़ने पर स्थिति हुई गंभीर
बताया जाता है कि साल 2018 में अचानक उनकी नजर धुंधली होने लगी और आंखों में सूजन की समस्या सामने आई, कुछ समय बाद उनकी आंखों और त्वचा का रंग पीला पड़ने लगा, जिसके बाद डॉक्टरों ने लिवर की जांच और बायोप्सी कराने की सलाह दी, जांच में पता चला कि उन्हें ग्रेनुलोमैटस हेपेटाइटिस है, यह बीमारी शरीर में सूजन पैदा करती है और धीरे-धीरे लिवर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है।
हड्डियों पर पड़ा असर, घट गई लंबाई
बीमारी के बढ़ने के साथ उनकी सेहत काफी कमजोर हो गई, अत्यधिक थकान और मानसिक उलझन के कारण उन्हें सामान्य जीवन जीने में भी कठिनाई होने लगी, हालात इतने खराब हो गए कि उन्हें व्हीलचेयर का सहारा लेना पड़ा, डॉक्टरों ने उन्हें लिवर ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी, लेकिन इस दौरान दवाओं के साइड इफेक्ट के कारण उन्हें Osteoporosis हो गया, ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां कमजोर और भंगुर हो जाती हैं, इसी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी पर असर पड़ा और उनकी लंबाई में भी बड़ा बदलाव आया, पहले उनकी लंबाई करीब 5 फुट 4 इंच थी, जो घटकर लगभग 4 फुट 6 इंच रह गई।
इलाज के बाद सेहत में आया सुधार
लिवर ट्रांसप्लांट और लंबे इलाज के बाद धीरे-धीरे उनकी सेहत में सुधार होने लगा, कुछ वर्षों बाद उनकी आंखों और लिवर की कार्यक्षमता बेहतर हुई और उनकी लंबाई भी बढ़कर लगभग 5 फुट तक पहुंच गई, उनकी कहानी यह बताती है कि गंभीर बीमारियों के बावजूद उम्मीद और सही इलाज से स्थिति में सुधार संभव है ।
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि शरीर में ये लक्षण दिखाई दें तो डॉक्टर से तुरंत सलाह लेनी चाहिए:
- आंखों में लगातार जलन या धुंधलापन
- त्वचा या आंखों का पीला पड़ना
- अत्यधिक थकान
- हड्डियों में कमजोरी या दर्द
- अचानक लंबाई में कमी या झुकाव
समय रहते जांच और इलाज से कई गंभीर बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर
यह जानकारी विभिन्न रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है, इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें, किसी भी स्वास्थ्य समस्या या नई गतिविधि शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

