Home Health News सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का...

सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना हो सकता है हार्ट की बीमारी का संकेत

37
0

सीढ़ियां चढ़ते समय सांस फूलना क्या सामान्य है? जानें दिल की सेहत से जुड़ा संकेत

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सीढ़ियां चढ़ना एक सामान्य गतिविधि लगती है, लेकिन डॉक्टरों के अनुसार यह छोटी-सी आदत भी दिल की सेहत के बारे में कई महत्वपूर्ण संकेत दे सकती है, जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं तो शरीर को अधिक ऑक्सीजन की जरूरत होती है, इस दौरान दिल तेजी से धड़कता है और मांसपेशियों तक खून पहुंचाने के लिए ज्यादा मेहनत करता है, यह प्रक्रिया सामान्य है, लेकिन असली बात इस पर निर्भर करती है कि सीढ़ियां चढ़ने के बाद शरीर कितनी जल्दी सामान्य स्थिति में लौटता है ।

हार्ट रेट रिकवरी क्या होती है?

कार्डियोलॉजिस्ट इसे हार्ट रेट रिकवरी कहते हैं, इसका मतलब है कि किसी शारीरिक गतिविधि के बाद दिल की धड़कन कितनी जल्दी सामान्य हो जाती है, अगर सीढ़ियां चढ़ने के बाद आपकी सांस और दिल की धड़कन कुछ ही मिनटों में सामान्य हो जाती है, तो यह अच्छी कार्डियोवैस्कुलर फिटनेस का संकेत माना जाता है, लेकिन अगर सांस लंबे समय तक फूलती रहती है या दिल की धड़कन सामान्य होने में ज्यादा समय लगता है, तो यह दिल और रक्त वाहिकाओं पर बढ़ते दबाव का संकेत हो सकता है।

एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार, कई लोग यह नहीं समझ पाते कि सीढ़ियां चढ़ने जैसी साधारण गतिविधि भी दिल की सेहत के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दे सकती है, जब हम सीढ़ियां चढ़ते हैं तो शरीर को ज्यादा ऑक्सीजन की जरूरत होती है, इसलिए दिल की धड़कन का तेज होना सामान्य है, लेकिन अगर शरीर को सामान्य होने में ज्यादा समय लगता है, तो यह संकेत हो सकता है कि दिल और ब्लड वेसल्स सही तरीके से काम नहीं कर रहे हैं।

दिल की रिकवरी स्पीड किन चीजों पर निर्भर करती है?

एक्सपर्ट बताते हैं कि दिल की रिकवरी स्पीड कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे:

  • दिल खून को कितनी कुशलता से पंप कर रहा है
  • धमनियां ऑक्सीजन को कितनी आसानी से शरीर तक पहुंचा रही हैं
  • मांसपेशियां उस ऑक्सीजन का कितना सही उपयोग कर रही हैं

अगर इनमें से किसी भी प्रक्रिया में समस्या होती है, तो शरीर को सामान्य स्थिति में लौटने में ज्यादा समय लग सकता है, लाइफस्टाइल भी बन रही है बड़ी वजह आज की आधुनिक जीवनशैली भी दिल से जुड़ी समस्याओं को बढ़ा रही है।

इन कारणों से दिल और रक्त वाहिकाएं कमजोर हो सकती हैं:

  • लंबे समय तक बैठकर काम करना
  • असंतुलित खान-पान
  • धूम्रपान
  • तनाव
  • कम शारीरिक गतिविधि

इन आदतों के कारण धमनियां धीरे-धीरे सख्त होने लगती हैं और शरीर में खून का प्रवाह प्रभावित हो सकता है।

कब सतर्क होने की जरूरत है?

हर बार सीढ़ियां चढ़ने पर सांस फूलना गंभीर बीमारी का संकेत नहीं होता, कभी-कभी थकान, डिहाइड्रेशन या कम फिटनेस के कारण भी ऐसा हो सकता है, लेकिन अगर सीढ़ियां चढ़ने के बाद ये लक्षण महसूस हों, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है:

  • लंबे समय तक सांस फूलना
  • सीने में दबाव या दर्द
  • चक्कर आना
  • अत्यधिक थकान

ऐसे लक्षण दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर

यह जानकारी विभिन्न रिसर्च और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है, इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें, किसी भी नई एक्सरसाइज या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

https://itreesoftwares.in/filmitics/the-high-court-reprimanded-the-sambhal-administration-and-cancelled-the-order-limiting-the-number-of-worshippers-in-the-mosque/

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here