Home Political news संभल में सपा नेता की मांग: ईद पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से...

संभल में सपा नेता की मांग: ईद पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से हो पुष्पवर्षा

63
0

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने ईद-उल-फितर के मौके पर नमाजियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने की मांग उठाई है, इस मांग को लेकर उन्होंने मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी को एक पत्र भी सौंपा है।

कांवड़ियों की तरह नमाजियों के सम्मान की मांग

फिरोज खान ने अपने पत्र में कहा कि जिस तरह सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाती है, उसी तरह रमजान के महीने भर इबादत करने वाले नमाजियों का भी सम्मान किया जाना चाहिए, उन्होंने यह भी प्रस्ताव दिया कि अगर सरकार अपने खर्च पर यह व्यवस्था नहीं करती है, तो उन्हें निजी खर्च पर पुष्पवर्षा कराने की अनुमति दी जाए। इसके लिए उन्होंने हेलीपैड बनवाने की तैयारी शुरू करने की बात भी कही है।

‘सबका साथ, सबका विकास’ का दिया हवाला

सपा नेता ने अपनी मांग को सही ठहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रद्धालुओं का सम्मान करते हैं और पुष्पवर्षा जैसी परंपराओं में दिलचस्पी रखते हैं, उनका कहना है कि नमाजी देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए दुआ करते हैं। ऐसे में भाईचारे का संदेश देने के लिए उन पर भी फूलों की बारिश होनी चाहिए, उन्होंने सरकार के नारे “सबका साथ, सबका विकास” का हवाला देते हुए कहा कि सभी धर्मों के लोगों का सम्मान समान रूप से होना चाहिए।

प्रशासन का रुख साफ

इस मांग पर मुरादाबाद रेंज के डीआईजी मुनिराज जी ने साफ कहा है कि ईद की नमाज पूरी तरह सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण तरीके से कराई जाएगी, उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान कोई भी गैर-परंपरागत गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी और नमाज परंपरा के अनुसार ही संपन्न होगी, पुलिस प्रशासन इस दौरान पूरी तरह सतर्क रहेगा।

पहले भी चर्चा में रहे हैं फिरोज खान

बता दें कि सपा नेता फिरोज खान पहले भी सोशल मीडिया पर चर्चा में रह चुके हैं, हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे चंदौसी में गांधी प्रतिमा के सामने भावुक होकर रोते हुए दिखाई दिए थे, अब ईद पर नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग को लेकर उनका नाम एक बार फिर चर्चा में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here