साल 2025 के महाकुंभ में साध्वी अवतार और आध्यात्मिक छवि को लेकर सुर्खियों में रहीं ममता कुलकर्णी अब एकदम अलग अंदाज़ में नजर आ रही हैं। इस वक्त वो गोवा में दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके वकेशन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।इन वीडियोज़ में ममता कुलकर्णी भगवा वस्त्रों में नहीं, बल्कि अपने पुराने ग्लैमरस लुक में दिखाई दे रही हैं।
यही वजह है कि उनके इस बदले अंदाज़ ने फैंस को हैरान कर दिया है और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।कुछ यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि क्या उन्होंने साध्वी वाला रास्ता छोड़ दिया, तो वहीं कुछ लोग इसे उनका “बैक टू नॉर्मल लाइफ” बता रहे हैं। हालांकि, कई लोगों ने यह भी नोटिस किया कि उनके गले में अब भी रुद्राक्ष मौजूद है, जो उनके आध्यात्मिक जुड़ाव की ओर इशारा करता है।आपको बता दें कि हाल ही में ममता कुलकर्णी करीब 25 साल बाद टीवी पर भी नजर आई थीं और अपने कमबैक को लेकर चर्चा में थीं।
Also Read- बंगाल चुनाव से पहले TMC में बड़ा फेरबदल, BJP ने दिया ‘नो एंट्री’ का संकेत
इससे पहले महाकुंभ के दौरान उन्होंने आध्यात्म की राह अपनाने और साधना से जुड़ी अपनी लंबी यात्रा के बारे में खुलकर बात की थी।ममता कुलकर्णी ने खुद कहा था कि साल 2000 से वह तपस्या कर रही हैं और यह सब अचानक नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने यह भी साफ किया था कि साध्वी बनने के बाद भी वह सामान्य जीवन जी सकती हैं और भगवा वस्त्र पहनना अनिवार्य नहीं है।ऐसे में अब उनका यह नया अवतार एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर रहा है क्या यह सिर्फ एक ब्रेक है या फिर ममता कुलकर्णी पूरी तरह से अपनी पुरानी जिंदगी में लौट रही हैं?





