Home Devotional “विक्रम संवत 2083: इतिहास, विज्ञान और परंपरा का अनोखा संगम”

“विक्रम संवत 2083: इतिहास, विज्ञान और परंपरा का अनोखा संगम”

95
0
Filmitics
“विक्रम संवत 2083: इतिहास, विज्ञान और परंपरा का अनोखा संगम”

ईसा से 57 साल आगे और हजारों साल पुरानी परंपरा यही है हिंदुओं का नया साल, विक्रम संवत। आज से चैत्र नवरात्रि के साथ विक्रम संवत 2083 की शुरुआत हो चुकी है, जिसे भारतीय संस्कृति में बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि महान सम्राट Vikramaditya ने शक और गुड़ो पर विजय के बाद 57 ईसा पूर्व में इस संवत की शुरुआत की थी।

लेकिन विक्रम संवत सिर्फ इतिहास नहीं, बल्कि एक बेहद संतुलित और वैज्ञानिक समय गणना प्रणाली भी है। इसमें वर्ष की गणना सूर्य की गति के आधार पर की जाती है, जबकि महीनों का निर्धारण चंद्रमा के चरणों से होता है। यानी यह कैलेंडर प्रकृति, ऋतुओं और खगोलीय घटनाओं के साथ तालमेल बनाए रखता है। यही वजह है कि भारतीय त्योहार हर साल लगभग उसी मौसम में मनाए जाते हैं। विद्वानों के अनुसार, यह प्रणाली इतनी सटीक है कि इससे ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं का अनुमान भी लगाया जा सकता है।

इसलिए विक्रम संवत केवल नया साल नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति, विज्ञान और प्रकृति के बीच गहरे संबंध का प्रतीक है। ऐसी ही रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ देखते रहिये एशियन न्यूज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here