आस्था और अध्यात्म की नगरी अयोध्या से आज की बेहद खास और ऐतिहासिक तस्वीर सामने आई है…Ram Mandir Ayodhya के दूसरे तल पर 19 मार्च 2026 को ‘श्री राम यंत्र’ की विधिवत स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर Droupadi Murmu स्वयं मौजूद रहीं और पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ पूजन संपन्न कराया।मंत्रोच्चारण के बीच राष्ट्रपति ने पूजन सामग्री अर्पित की, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया।
श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्म का यह दृश्य बेहद दिव्य और अलौकिक नजर आया।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ‘श्री राम यंत्र’ भगवान श्रीराम की दिव्य शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सनातन परंपरा में हर देवी-देवता के यंत्र की स्थापना का विशेष महत्व होता है, जैसे श्री यंत्र, कुबेर यंत्र और नवग्रह यंत्र उसी प्रकार श्रीराम यंत्र भी विशेष आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र माना जाता है।
Also Read- महंगाई और गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में
ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक, इस यंत्र का संबंध देवगुरु बृहस्पति से जोड़ा जाता है, जो ज्ञान, धर्म, भाग्य और समृद्धि के कारक ग्रह माने जाते हैं।इस स्थापना के साथ ही राम मंदिर के निर्माण कार्य को पूर्ण माना जा रहा है, जो देशभर के करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण है।अयोध्या से उठी यह आध्यात्मिक गूंज अब पूरे देश में आस्था का नया संदेश दे रही है।






