Home Crime वाराणसी के यूपी कॉलेज में बवाल, छात्र को गोली लगने के बाद...

वाराणसी के यूपी कॉलेज में बवाल, छात्र को गोली लगने के बाद कैंपस में उग्र प्रदर्शन

175
0

वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित यूपी कॉलेज में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिसमें एक छात्र को गोली लगने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, विवाद के दौरान छात्र को कथित तौर पर तीन गोलियां लगीं। गंभीर रूप से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। बड़ी संख्या में छात्र आक्रोशित होकर कैंपस में प्रदर्शन करने लगे। गुस्साए छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तोड़फोड़ भी की।

स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शिवपुर थाना पुलिस के साथ-साथ वाराणसी के आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स और पीएसी जवान भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा हालात को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, परिसर में तनाव बना हुआ है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here