Home Breaking News जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज...

जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस

259
0

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक दल के प्रमुख जयंत चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में मंत्री के निजी सहायक ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 18 मार्च की सुबह मंत्री के निजी सहायक विश्वेंद्र शाह को फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरे संदेश मिले। इन संदेशों में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी को जान से मारने की बात कही गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद निवासी इस्माइल के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी के पास मंत्री के आधिकारिक दौरे की योजना की प्रति होने का भी आरोप है, जिससे जासूसी की आशंका जताई जा रही है। यह शिकायत दिल्ली के तुगलक रोड थाना में दर्ज कराई गई है। नई दिल्ली जिला के पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।

दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पश्चिम बंगाल पुलिस भी इस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां मंत्री की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रही हैं और धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here