Home Uttar Pradesh लखनऊ में मौसम का अचानक बदलाव: दिन में अंधेरा, तेज बारिश और...

लखनऊ में मौसम का अचानक बदलाव: दिन में अंधेरा, तेज बारिश और ओले, रेड अलर्ट जारी

142
0
Filmitics
लखनऊ में मौसम का अचानक बदलाव: दिन में अंधेरा, तेज बारिश और ओले, रेड अलर्ट जारी

Lucknow में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार को दिन में ही आसमान में काले बादल छा गए, जिससे कई इलाकों में अंधेरा जैसा माहौल हो गया। इसके साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई है और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी खबरें सामने आई हैं।

गोमतीनगर, चिनहट, सरोजनीनगर, मोहनलालगंज और मलिहाबाद समेत कई क्षेत्रों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल रही हैं। सुबह से ही 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है।

UP Heavy Rain: लखनऊ में जोरदार बारिश, आगरा में दिन में छाया अंधेरा; 10  जिलों में अलर्ट जारी | Up Heavy Rain Sudden Weather Change In Up Hailstorm  In Bulandshahr Heavy Rain

मौसम विभाग ने आज के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, दोपहर में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जिससे आंधी चलने की संभावना है। लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है वहीं, गुरुवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री ज्यादा था।

उस दिन अधिकतम आर्द्रता 53 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 20 फीसदी दर्ज की गई। फिलहाल मौसम के इस बदलाव ने जहां गर्मी से राहत दी है, वहीं तेज हवाओं और ओलावृष्टि को लेकर लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here