Home Sport आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीमों को झटका शुरुआती मैच नहीं...

आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले टीमों को झटका शुरुआती मैच नहीं खेलेगी ऑस्ट्रेलिया की पेस तिकड़ी

272
0

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले कुछ टीमों को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज पैट कमिन्स, मिचेल स्टार्क और हेजलवुड  शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहेंगे। वहीं नाथन एलिस चोट के चलते पूरे आईपीएल सीजन से बाहर हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने तेज गेंदबाजों को व्यस्त अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल को देखते हुए एहतियातन आराम दिया है। आने वाले महीनों में ऑस्ट्रेलिया को कई अहम दौरे खेलने हैं, ऐसे में खिलाड़ियों की फिटनेस को प्राथमिकता दी जा रही है।

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह सबसे बड़ा झटका है, क्योंकि नियमित कप्तान कमिंस उपलब्ध नहीं होंगे। उनकी जगह टीम ने ईशान किशन को स्टैंड-इन कप्तान बनाया है।

वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को भी बड़ा नुकसान हुआ है। एलिस दाहिने हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, जिससे टीम की गेंदबाजी कमजोर पड़ सकती है। दूसरी तरफ हेजलवुड के ना खेलने से आरसीबी के लिए भी चिंताएं बढ़ी है वही दिल्ली के लिए स्टार्क का न खेलना भी समस्या का सबक बना है

कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही कई टीमों की रणनीति पर असर पड़ा है और शुरुआती मुकाबले अब नए समीकरणों के साथ खेले जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here